नसीराबाद की लाल डिग्गी तालाब मे देर रात एक युवक ने लगाई छलांग
नसीराबाद की लाल डिग्गी तालाब मे देर रात एक युवक ने लगाई छलांग
डूबने से युवक की हुई मौत , रेस्क्यू टीम ने शव को निकाला बहार
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर ।नसीराबाद मे देर रात एक युवक ने लाल डिग्गी मे कूद कर आत्महत्या कर ली । जानकारी के अनुसार नसीराबाद के फार्मजी चोक स्थित लाल डिग्गी
मे देर रात 12 बजे के करीब एक युवक के डिग्गी तालाब मे कूदने की सूचना सीटी पुलिस को मिली । जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अजमेर कन्ट्रोल रुम पर सूचना देकर एसडीआरएफ टीम को बुलाया । जिस पर 12.30 के करीब आई
एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर तालाब से युवक के शव को बहार निकाला । पुलिस ने शव को सामान्य चिकित्सालय के पोस्टमार्टम कक्ष की मोर्चरी मे रखवाया । वही युवक की पहचान लोधा मौहल्ला निवासी गोपाल किशन उर्फ काना (30 ) पुत्र चुन्नीलाल के रूप मे हुई । युवक एक ठेकेदार के यहां रंग रोशन का कार्य करता था । शव का आज पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौपा जायेगा । वही युवक की आत्महत्या को लेकर
सिटी थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल मे जुटी है ।


