DESH KI AAWAJ

नसीराबाद चिकित्सालय के बाहर गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक की चपेट में आई आगंनबाड़ी मे कार्यरत महिला

नसीराबाद चिकित्सालय के बहार गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक की चपेट में आई आगंनबाड़ी मे कार्यरत महिला

हालत गंभीर होने पर अजमेर किया रेफर जिसने रास्ते मे ही दम तौड दिया

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के राजकीय सामान्य चिकित्सालय के बाहर स्कुटी पर सवार न्यारा निवासी पत्रकार सत्यनारायण लक्षकार की पत्नी आगंनबाड़ी मे कार्यरत अनिता लक्षकार गैस सिलेण्डरों से भरी गाडी की चपेट मे आने से गम्भीर रुप से घायल हो गई ।

जिसे नसीराबाद चिकित्सालय मे भर्ती कराया । जहां हालत गंभीर होने पर अजमेर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया ।

जिसकी रास्ते मे ही मौत हो गई । वही दुर्घटना की सूचना पर सिटी थाना पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची । व गैस के सिलेंडरों से भरे ट्रक को जप्त किया । महिला का पीहर देरांठु मे है ।

admin
Author: admin