DESH KI AAWAJ

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने किया झड़वासा विद्यालय का औचक निरीक्षण

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने किया झड़वासा विद्यालय का औचक निरीक्षण

पोषाहार गुणवत्ता व व्यवस्थाएं भी जांची

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड के ग्राम झड़वासा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झड़वासा व पीईईओ क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रसूलपुरा का श्री नगर पंचायत समिति के मुख्य ब्लॉक शिक्षा राकेश कटारा ने विद्यालय का किया औचक निरीक्षण किया ।
प्रधानाचार्य कौशल्या यादव ने बताया की मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राकेश कटारा ने औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पोषाहार गुणवत्ता व व्यवस्था, शक्ति दिवस, परीक्षा परिणाम उन्नयन योजना, आरकेएमबीके आदि का बारीकी से निरीक्षण कर सम्बलन प्रदान किया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं बेहतर पाई गई ।

admin
Author: admin