राजगढ़ धाम पर फाग महोत्सव व रविवारीय मेले मे उमड़े श्रद्धालु
राजगढ़ धाम पर फाग महोत्सव व रविवारीय मेले मे उमड़े श्रद्धालु
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ पर शनिवार रात्रि को मुख्य उपासक चंपालाल महाराज के सानिध्य में फाग व होली महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में श्रद्धालु व भक्त मंडल के सदस्यों की भीड़ भक्ति रस से सराबोर रही। महोत्सव का शुभारंभ चंपालाल महाराज द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना व दीप प्रज्वलित कर उपस्थित श्रद्धालुओं को होली पर्व की शुभकामनाएं देकर किया गया। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि झुंझुनू भैरव भक्त मंडल की टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । जिसमें महोत्सव का आरंभ बांसुरी वादन से हुआ । जिससे माहौल को भक्तिमय कर दिया। भावविभोर श्रद्धालुओं की भीड़ तालियां बजाते झूमे उठे। महोत्सव में मंजीरा, चंग की थाप द्वारा शेखावाटी क्षेत्र का विशेष होली नृत्य प्रस्तुत किया और खास आकर्षक मेरी नृत्य रहा । जिसमें फाग महोत्सव को जीवंत कर दिया । जिसका उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों का नाश करना और नशा उन्मूलन था। भैरव धाम में देर रात तक महोत्सव की धूम रही व मंदिर परिसर भजनों से गूंजता रहा। फाग महोत्सव में झुंझुनू के देशराज , दिनेश कुल्हरी, कप्तान रामनिवास ,अजय बुडानिया, विजय हिंद जालमपुरा ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। फाग महोत्सव का समापन चंपालाल महाराज द्वारा आए हुए अतिथियों व श्रद्धालुओं को रसायनिक कलर तथा नशीली पदार्थों के त्यागने का संकल्प दिलाकर किया गया। भैरव धाम पर रविवार को मुख्य उपासक चंपालाल महाराज ने प्रातः काल बाबा भैरव मां कालिका में सर्वधर्म मनोकामना पूर्ण स्तंभ की पूजा अर्चना की । तत्पश्चात प्रदेश भर से आए हुए सभी श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में प्रवेश दिया गया। धाम पर प्रदेश भर से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने नशामुक्ति का संकल्प लिया । जिसमें बीड़ी , सिगरेट, गुटका, तम्बाकु, शराब को बाबा के चरणों में छोड़ा । श्रद्धालुओं ने ज्योति के दर्शन किए और मत्था टेककर एवं मनोकामना पूर्ण स्तंभ की परिक्रमा लगा कर सुख-समृद्धि की कामना की।


