DESH KI AAWAJ

जीवन अनमोल है इसे व्यर्थ नहीं गवाएं – भक्त मुकेश

जीवन अनमोल है इसे व्यर्थ नहीं गवाएं ,,,,,,,भक्त मुकेश
,,,,,,,,जोतराम धाम पर हुआ सत्संग प्रवचन
पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत
मुंडावर उपखंड के सरायकला के समीप गोलाहेड़ा गांव जोतराम धाम पर रविवार को मंदिर के भक्त मुकेश के सानिध्य मे सत्संग प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।
इस दौरान भगत मुकेश ने कहा कि मनुष्य का जीवन अनमोल है इसे व्यर्थ ना गवाएं तथा प्रभु भक्ति में जीवन को लगाकर इसे मोक्ष प्राप्ति की ओर ले जाना चाहिए ।
सत्संग व प्रवचन के माध्यम से मानव सेवा का संदेश दिया । सत्संग प्रवचन में सर्वप्रथम मंदिर में बाबा की ज्योत जलाकर, ध्वजारोहण व आरती का आयोजन हुआ । श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में बाबा की प्रतिमा के समक्ष मत्था टेक मनौती मांग घर मे खुशहाली की कामना की ।

admin
Author: admin