DESH KI AAWAJ

अहीर रेजिमेंट जन जागृति सम्मेलन की बैठक का आयोजन

अहीर रेजिमेंट जन जागृति सम्मेलन की बैठक का आयोजन

पंडित पवन भरद्वाज /दिव्यांग जगत

मुंडावर -अहीर रेजिमेंट जन जागृति यात्रा की बैठक रविवार को इंदर फार्म हाउस श्री कृष्ण नगर मुंडावर में युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष इन्द्र यादव के नेतृत्व में आयोजित हुई बैठक में भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन के लिए 16 अप्रैल को जयपुर में प्रस्तावित अहीर रेजिमेंट जन जागृति सम्मेलन को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई इन्द्र यादव समाजसेवी के नेतृत्व में राठ क्षेत्र के अहीर समाज के युवाओं को 16 अप्रैल को जयपुर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में ले जाने का निर्णय लिया इस मौके पर संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि देश के 26 करोड यदुवंशी सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को लेकर मुखर हैं आजादी के प्रथम संग्राम से लेकर आज तक अहीर रणबांकुरे ने भारत माता की रक्षा के लिए बलिदान दिए हैं रेजांगला के युद्ध में अहीर वीरों की अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देते हुए रेजांगला युद्ध में अहीर वीरों ने देश की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी है आगामी 16 अप्रैल को यादव समाज के सभी संगठनों द्वारा जयपुर में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा इस अवसर पर संस्थापक मनोज यादव काकरोला, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष इन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव, जिलाध्यक्ष संदीप यादव, पुष्पेंद्र यदुवंशी, राव कुलदीप पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, संजय यादव मीडिया प्रभारी, जयपाल यादव, धर्मेंद्र यादव, बजरंग यादव, वीरेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, संजीव यादव ,हरवीर यादव आदि मौजूद रहे

admin
Author: admin