DESH KI AAWAJ

सी एम एच ओ ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सी एम एच ओ ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा निर्देश

मुकेश पोटर/दिव्यांग जगत

दुब्बी-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुभाष बिलोनिया ने गुरुवार को पी एच सी दुब्बी और स्वास्थ्य कल्याण केंद्र कैलाई का औचक निरीक्षण किया।इस अवसर पर उन्होंने एमसीएचएन दिवस और पीएमएसएमए की गतिविधियां भी देखी।पी एच सी दुब्बी में प्रभारी डॉ. गौरव को आई ई सी लगाने,मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाने,अधिक से अधिक ई के वाई सी करने,अधिक से अधिक टीकाकरण करने और पी सी टी एस में एंट्री करवाने के निर्देश दिए।स्वास्थ्य कल्याण केंद्र कैलाई में डॉ. दीपशिखा से केंद्र की गतिविधियों की और एम सी एच एन के बारे में जानकारी ली।उन्होंने यहां नए भवन मे लगी आई ई सी और नवजात शिशुओं के लिए बनाए गए दुग्धपान केंद्र का भी निरीक्षण किया।

admin
Author: admin