पूर्व CM वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर पहुंचे दिव्यांग धन्नाराम पुरोहित
पूर्व CM वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर पहुंचे दिव्यांग धन्नाराम पुरोहित
जयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कल अपना जन्मदिन सालासर बालाजी के दरबार में मनाया। इस अवसर पर राजस्थान के कोने कोने से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे।


राजस्थान के पूर्व विशेष योग्यजन आयुक्त और दिव्यांगो के लिए हमेशा सजग प्रहरी के रूप में तैनात रहने वाले धन्नाराम पुरोहित भी कल इस कार्यक्रम में पहुंचे। धन्नाराम पुरोहित को इस कार्यक्रम में देखकर पूर्व CM गदगद हो गई और पूर्व आयुक्त का उन्होंने आभार जताया।
आपको बता दें कि पिछली भाजपा सरकार में धन्नाराम पुरोहित राजस्थान के विशेष योग्यजन आयुक्त के पद को सुशोभित कर चुके हैं और लाखों दिव्यांगो की पीड़ा को सरकार तक पहुंचाने एवं उनका समाधान करवाने का भरसक प्रयास किया हैं।
धन्नाराम पुरोहित आज भी दिव्यांगो के लिए 24 घण्टे तैयार रहते हैं और लगातार दिव्यांगो की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत हैं।
धन्नाराम पुरोहित ने दिव्यांग जगत को बताया कि में जब राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री था उस समय मेरी प्राथमिकता केवल दिव्यांगो का हित थी,और उसी समय राजस्थान सरकार एवं प्रदेश की ऊर्जावान नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दिव्यांगो की पेंशन में 250 रुपए की वृद्धि की थी।
कुछ लोग सोशल मीडिया पर मेरे ऊपर जो आरोप लगा रहें हैं उनसे में केवल इतना कहना चाहता हूं कि में धरातल से जुड़ा हूं और धरातल से जुड़ा रहूंगा।
प्रिय रतन जी बैरवा
सोशल मीडिया के माध्यम से आज आपके विचार मेरे बारे में प्राप्त हुए
इन्हें पढ़कर ऐसा लगा कि आप पूर्वाग्रह से ग्रसित है वरना मेने आज भी दिव्यांग भाइयो के लिए अपना जीवन समर्पित कर रखा है ।
सुबह उठने के साथ ही मुझे प्रदेश के जो भी दिव्यांग भाई,जागरूक लोगों,अखबारों इत्यादि के माध्यम से दिव्यांगो की जो भी समस्या ज्ञात होती है उन्हें फोन पत्र इत्यादि के माध्यम से हल करने और करवाने का प्रयास करता हूँ ।
मै चाहे सत्ता पक्ष का समय हो या विपक्ष का हमेशा दिव्यांग हित में अपनी बात रखता हूं
हो सकता है आप तक जानकारी न पहुची हो
आप लोगों ने पिछली सरकार के समय जोर सोर से आंदोलन शुरू किया लेकिन वर्तमान में आपलोग बिल्कुल शांत हो गए ।
मै हमेशा हमारी पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी के निर्देशन में दिव्यांग कल्याण के लिए धरातल स्तर पर लगातार कार्य कर रहा हू
धन्नाराम पुरोहित
पूर्व आयुक्त निशक्तजन
राजस्थान

