महात्मा गांधी इग्लिश मीडियम स्कूल नसीराबाद मे मनाया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस
महात्मा गांधी इग्लिश मीडियम स्कूल नसीराबाद मे मनाया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के खाटा ओली मे स्थित राजकीय महात्मा गांधी इग्लिश मीडियम स्कूल मे शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम मनाया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिप्टी श्री मति पूनम भरगड , पंचायत समिति श्री नगर प्रधान श्री मति कमलेश गुर्जर , नगरपालिका चैयरमैन श्री मति अनिता मित्तल व पंचायत समिति सदस्य श्री मति नीतू गुर्जर रही । वही विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद प्रकाश गौड के रूप मे शिकरत की । कार्यक्रम के दौरान आतिथियो ने सम्बोधन मे बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहां कि बालिकाएं शिक्षित होगी तो ही समाज शिक्षित व विकसित होगा । कार्यक्रम मे बालिकाओं द्धारा उदबोधन व सेल्फ डिफेंस का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य गुमान सिह जादौन द्धारा की गई । वही कार्यक्रम का संचालन श्री मति कमलेश गुर्जर द्धारा किया गया ।


