DESH KI AAWAJ

भीलवाड़ा से खाटू श्याम जी रहे यात्री किशनगढ़ के समीप रास्ते मे भोजन बनाते समय मधुमक्खियों ने किया हमला

भीलवाड़ा से खाटू श्याम जी रहे यात्री किशनगढ़ के समीप रास्ते मे भोजन बनाते समय मधुमक्खियों ने किया हमला

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । किशनगढ़ के समीप यात्रियों पर खाना खाते समय मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया । जानकारी के अनुसार
भीलवाड़ा से खाटू श्याम जा रही बस के यात्री बस रोककर जयपुर रोड हाईवे चिडिय़ा बावडी क्षेत्र के समीप गाडी रोककर खाना खा रहे थे । अचानक पास मे पेड पर लगी मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया । जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई । सभी यात्री भीलवाड़ा से खाटू श्याम जा रहे थे । जिसमे दो बसों के यात्री भोजन कर रहे थे । मधुमक्खियों के हमले से करीब 15 से 20 यात्री हमले की चपेट में आने घायल हो गए । घायल सभी यात्रियों को किशनगढ़ के राजकीय यज्ञ नारायण अस्पताल मे भर्ती कराया । मामले की गंभीरता देखते हुए अस्पताल प्रशासन भी अलर्ट होकर ईलाज मे जुट गया।

admin
Author: admin