अजमेर मे क्रेडिट कार्ड के नाम पर 20 हजार की ठगी पीडित बोला लिमिट बढाने के लिए लडकी ने किया काँल
अजमेर मे क्रेडिट कार्ड के नाम पर 20 हजार की ठगी पीडित बोला लिमिट बढाने के लिए लडकी ने किया काँल
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर में क्रेडिट कार्ड की लिमिट ढ़ाने के नाम पर बीस हजार का ऑनलाइन फ्रॉड करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि लड़की ने कॉल किया और बीस हजार रुपए की लिमिट बढ़ाने के बजाय बीस हजार विड्रोल कर लिए। जब कि कार्ड एक्टिव नहीं था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुलयाना-पिलवा ( नागौर) हाल ईलायत वाटीका माकडवाली रोड अजमेर निवासी योगेश भाटी पुत्र रामूराम भाटी ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह कोर्ट में था, इसी दौरान शाम करीब 4 बजे एक लड़की का कॉल आया और बोला कि आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाई जा रही है। इस पर बताया कि क्रेडिट कार्ड तो है लेकिन वह एक्टिव नहीं है। उसने बीस हजार की लिमिट बढ़ाने के लिए बोला और कहा कि क्रेडिट कार्ड के नम्बर चेक कर लो। क्रेडिट कार्ड नहीं होने की बात बताई तो उसने कोटक ऐप खोलने को बोला।
ऐप में कोई कार्ड डिटेल नही दिखाई दे रही थी। फिर उसने ही कार्ड ऐप में एक्टिव किया। इस क्रेडिट से बीस हजार रुपए विड्रोल हो गए। उसके बाद उसने बीस हजार की लिमिट बढ़ाने की बात कहकर फोन काट दिया। इसके बाद कोटक बैंक से कॉल आया और बताया कि आपके साथ बीस हजार का फ्रॉड हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

