DESH KI AAWAJ

दिव्यांगजन की मदद के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए : डीसी

दिव्यांगजन की मदद के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए : डीसी

भगवत शर्मा/नारनौल हरियाणा
दिव्यांग जगत

हमें दिव्यांगजन की मदद के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए बेसक वह दिव्यांगजन किसी दूर दराज के क्षेत्र में ही क्यों ना रहता हो ऐसे दिव्यांगजन की पहचान कर रेडक्राॅस कार्यालय में सूची जमा करवानी चाहिए। यह विचार उपायुक्त एवं जिला रेडक्रास समिति के अध्यक्ष डा. जयकृष्ण आभीर ने लघु सचिवालय में एक दिव्यांगजन को चलने फिरने वाला वाॅकर व हाईजिन कीट वितरित करते हुए व्यक्त किए।
रेडक्रॉस सचिव श्याम सुंदर ने बताया कि आज जब एक दिव्यांग महिला मीनाक्षी देवी जो गांव कांटी जिला महेन्द्रगढ़ की अपने पति के साथ उपायुक्त कार्यालय के बाहर बैठी थी उनसे जब वंहा बैठने का कारण पुछा तो उन्होंने बताया कि वह दोनों पैरों से दिव्यांग है तथा घर में रेंगकर चलती है। यदि उसे चलने फिरने वाला वाॅकर मिल जाए तो वह घर में वाॅकर के माध्यम से अपने दैनिक कार्य कर सकती हैं।
उपायुक्त ने मौके पर ही रेडक्राॅस सचिव श्याम सुन्दर को निर्देश दिए कि दिव्यांग महिला मीनाक्षी को चलने फिरने वाला वाॅकर व हाईजिन कीट उपलब्ध करवाई जाए। डा. जय कृष्ण आभीर ने मौके पर ही दिव्यांग महिला को चलने फिरने वाला वाॅकर व हाईजिन कीट उपलब्ध करवाते हुए कहा कि जिला प्रशासन व रेडक्राॅस सोसायटी सदैव दिव्यांगजन के साथ है। उन्होंने आमजन से अनुरोध किया कि रेडक्राॅस के आजीवन सदस्य बनकर आमजन की मदद के लिए आगे आएं।

फोटो -दिव्यांग महिला को वाॅकर व हाईजिन कीट उपलब्ध करवाते डीसी डॉ जयकृष्ण आभीर।

admin
Author: admin