अजमेर मे प्लास्टिक के डिब्बे मे मिला भ्रूण जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी मे रखवाया, पुलिस जुटी जांच मे
अजमेर मे प्लास्टिक के डिब्बे मे मिला भ्रूण जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी मे रखवाया, पुलिस जुटी जांच मे
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर के पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुचीं और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस को भ्रूण प्लास्टिक के डिब्बे में मिला है, जिसे जेएलएन हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा कर अज्ञात कुमाता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आदर्श नगर थाने के एएसआई मगाराम ने बताया की बड़लिया स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज की चारदीवारी के पास झाड़ियों में भ्रूण मिलने की सूचना थाने पर दी गई। मिली सूचना पर मोके पर पंहुचे तो झाड़ियों में प्लास्टिक के डिब्बे में भ्रूण मिला, जिसे जेएलएन हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में लेजाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। आदर्श नगर थाना पुलिस ने भ्रूण की बॉडी को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। ASI ने बताया की मामले में अज्ञात कुमाता के खिलाफ धारा 318 एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
ASI मगाराम ने बताया की मामले में मुकदमा दर्ज किया है। भ्रूण का पोस्टमार्टम करवाया जाएंग। प्रथम दृष्टिया भ्रूण करीब 3 से 4 महीने का है। हालांकि डॉक्टर्स की रिपोर्ट के बाद ही उसकी उम्र और अन्य जानकारियां क्लियर हो पाएंगी। साथ ही कॉलेज के आसपास सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। वहीं, आसपास के हॉस्पिटल में भी पूछताछ की जा रही है।


