जेठाना पहुंचे अजमेर जिला कलेक्टर, आंगनबाड़ी विद्यालय सहित ग्राम विकास कार्यों का किया अवलोकन
जेठाना पहुंचे अजमेर जिला कलेक्टर, आंगनबाड़ी विद्यालय सहित ग्राम विकास कार्यों का किया अवलोकन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिला कलेक्टर डा. अंशदीप ने जेठाना पहुंचकर आंगनबाड़ी केंद्र सहित सीनियर सेकंडरी विद्यालय के अतिरिक्त जेठाना ग्राम पंचायत द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया। जिला कलेक्टर अजमेर ने पीसांगन में अधिकारियों की उपखंड कार्यालय में बैठक लिए जाने के बाद वह सीधे जेठाना पहुंच गए। जहां पर नवनिर्मित कचरा संग्रहण केंद्र का अवलोकन कर विशेष दिशा निर्देश दिए, ग्राम पंचायत द्वारा ग्राम में त्यौहार को देखते हुए सफाई कार्य करवाया जा रहा था वहां भी जिला कलेक्टर डा. अंशदीप ने पहुंचकर अवलोकन किया। गांव में सफाई की जानकारी राकेश संगत ने दी। इसके बाद जेठाना आंगनबाड़ी केंद्र नंबर 1 पर पहुंचकर जिला कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोष वैष्णव से विशेष जानकारियां ली, पोषाहार के बारे में विस्तृत जानकारी लेने के बाद उड़ान योजना, बच्चों के वजन सहित अन्य समस्याओं के बारे में जानकारियां लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए। सीनियर सेकंडरी विद्यालय प्रधानाचार्य रेखा वायले से विद्यालय गतिविधियों के बारे में जिला कलेक्टर ने जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी पीसांगन प्रियंका बडगूजर, तहसीलदार शीला चौधरी, सहायक विकास अधिकारी गोपाल गर्ग, पीसांगन आंगनबाड़ी केंद्र सीडीपीओ अनुराधा सेठ, एवं एस अनीता मीणा, जेठाना ग्राम विकास अधिकारी अर्जुन गुर्जर मौके पर मौजूद रहे।


