DESH KI AAWAJ

रामेश्वरम से अजमेर आने वाली ट्रेन के लगेज / पार्सल यान में मिली साधू की लाश

रामेश्वरम से अजमेर आने वाली ट्रेन के लगेज / पार्सल यान में मिली साधू की लाश

घटना का 10 घन्टे मे पुलिस ने किया खुलासा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । रामेश्वर से अजमेर आने वाली ट्रेन के लगेज /पार्सल यान मे एक साधू लाश मिलन से सनसनी फैल गई थी । जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच पडताल कर साधू के हत्यारों को 10 घन्टे मे गिरफ्तार कर लिया । ट्रेन मे यात्रा कर रहे बाबा को साधू बाबाओं ने मारा था । जिसमे आरोपी दो साधू बाबा को किया गिरफ्तार कर लिया । जिसमे अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस संजय अग्रवाल , महानिरीक्षक पुलिस राघवेन्द्र सुहासा एवं उप महानिरीक्षक पुलिस रेलवे राज, जयपुर राजेश सिंह , पुलिस अधीक्षक जीआरपी अजमेर श्रीमती पूजा अवाना, अति. पुलिस अधीक्षक जीआरपी अजमेर श्रीमति योगिता मीणा के आदेशानुसार एवं अति. पुलिस अधीक्षक / वृत्ताधिकारी जीआरपी वृत्त अजमेर नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार थानाप्रभारी मनोज कुमार उ.नि. के नेतृत्व में इस सनसनी खेज हत्याकांड का पर्दापास कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया । मामला एक नजर :- दिनांक 23.02.23 को समय 11.41 पी. एम. पर आन डयूटी पार्सल लीडर शैलेन्द्र सिंह ने उपस्थित होकर थाने मे बताया कि ट्रेन नं 20974 रामेश्वरम- अजमेर के आगे वाले पार्सल डिब्बे में एक व्यक्ति का शव पडा है । जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही शुरू कर जांच करी व आरोपी दो साधुओं को गिरफ्तार कर लिया ।

admin
Author: admin