नेटवर्क मार्केटिंग कम्पनी की मिटिंग के नाम पर बुलाकर महिला के साथ गैगरेप मामले मे दो महिलाओ सहित 21 को किया नामजद
नेटवर्क मार्केटिंग कम्पनी की मिटिंग के नाम पर बुलाकर महिला के साथ गैगरेप मामले मे दो महिलाओ सहित 21 को किया नामजद
नसीराबाद बाईपास स्थित एक होटल मे हुआ था गैगरेप
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर में 36 वर्षीय महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों के द्वारा नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी की मीटिंग का झांसा देकर पीड़िता के साथ अलग-अलग जगहों पर रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के द्वारा महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया गया जिससे अब उसे धमकियां दी जा रही हैं। पीड़िता ने परेशान होकर 21 जनों के खिलाफ रामगंज थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने गैंगरेप, SC-ST सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अलवर गेट थाना क्षेत्र मे रहने वाली पीडिता ने रामगंज थाने मे उपस्थित होकर रिपोर्ट दी । जिसमे उसने बताया कि 25 नवम्बर को कुलदीप नामक व्यक्ति ने उसे हजारीबाग बुलाया । जहाँ से कुलदीप , कार चालक सुखदेव , मीरा देवी , उसकी बेटी पिनल सहित अन्य महिलाएं कार से सेपशाँप की मिटिंग मे ले जाने की बात कहकर नसीराबाद के होटल शीश महल मे ले गए । मीटिंग के बाद उसे होटल के कमरे मे ले जाकर जगन , सुखदेव कुलदीप , विनय , अजीत , विकास , समीर , किशन , दीपक , पूनाराम , बिटटू , गौतम , मनोज , पिन्टू , सन्नी , गोपाल , रोहित , सुनील व चेतन ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया । साथ ही मीरा की बेटी पिनल ने विडियों बनाया । इसके बाद नशा करवाकर अजीत , विकास , किशन , पूनाराम , समीर उसे जनाना अस्पताल के पास स्थित होटल ढोलामारु , मिडवे होटल व अरावली फ्लैट पर ले गये व वहां पर भी उसके साथ बलात्कार किया । इजेक्शन देकर सारी रात दुष्कर्म किया । पीडिता ने आरोप लगाया कि 18 फरवरी को मीरा के हजारी बाग स्थित घर से कार नम्बर 7802 मे सुखदेव , जगन , कुलदीप , विनय क्षेत्रपाल हास्पिटल के पास स्थित बिट्टू के फ्लैट पर ले गए । जहां बिट्टू , सन्नी , मनोज , पिटू व गौतम ने नशा करवाकर ओर इजेक्शन देकर बारी बारी से उसके साथ पूरी रात दुष्कर्म किया । उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट तक की गई । 19 फरवरी को फिर उसे अरावली फ्लैट ले गए । जहां अजीत , विकास , दीपक , किशन , समीर , पूनाराम ने बलात्कार किया । 20 फरवरी को उसे वापस हजारीबाग छोड दिया । ओर धमकी दी की अगर उसने पुलिस को रिपोर्ट की तो उसके जो अश्लील वीडियो है, उसे वायरल कर दिया जायेगा । ओर उसके बेटे व उसे उठा लिया जायेगा व बुरी हालत कर देगे । जिससे वो डर गई । आरोपियों ने उसका फोन भी छीन लिया । फिर हिम्मत कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया ।
पीडिता के गम्भीर आरोपों के मध्यनजर रामगंज थाना पुलिस ने तुरन्त आईपीसी की धारा 323, 376, 376(2)(एन) , 376 डी , एससी एसटी एक्ट के तहत जीरो नम्बरी एफआईआर दर्ज की ओर थाने के हैड कांस्टेबल सुनील कुमार के साथ पीडिता को नसीराबाद थाने मे भेजा । नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया । मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक श्री मति पुनम भरगड के द्बारा की जा रही है ।


