शहीदों की शहादत को नमन
शहीदों की शहादत को नमन
पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत
मुंड़वार सोडावास शहीद राकेश कुमार भारद्वाज की शहादत को याद करते गुरुवार को मुंड़वार उपखण्ड के ग्राम चिरूनी में शहीद राकेश भारद्वाज स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ । इसमें उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्वलित कर शहादत को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की । ग्रामीणों की ओर से शहीदों के सम्मान में हर साल मां का लाल कैसा हो, देश प्रेम व मातृभूमि की सेवा करने वाले जैसा हो, देशभक्ति के नारे के साथ श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया जाता है ।


