DESH KI AAWAJ

गोविन्दगढ मे विधायक लाम्बा ने 6 दिव्यांगों को स्कुटी वितरित की

गोविन्दगढ मे विधायक लाम्बा ने 6 दिव्यांगों को स्कुटी वितरित की

कुमावत समाज के आयोजित मे मुख्य अतिथि थे लाम्बा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा ने कहां कि दिव्यांगों की सेवा से बढकर कोई सेवा नही है । ओर ऐसे पुनित व सेवा कार्य मे सभी को दिव्यांगों के लिए बढचढकर आगे आना चाहिए । गोविन्दगढ कस्बे मे कुमावत समाज के सामुदायिक भवन मे आयोजित कार्यक्रम मे विधायक लाम्बा ने विधायक मद से 6 दिव्यांगों को स्कुटी वितरण की । मुख्य अतिथि बतौर लाम्बा ने कहाँ कि दिव्यांगों को हीन भावना से नही देखना चाहिए । समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रधान दिनेश नायक ने कहा कि सेवा का फल हमेशा अच्छा होता है । इसलिए सभी को कुछ राशि समाज सेवा खर्च करनी चाहिए । पंचायत समिति प्रतिनिधि दीपक चौधरी ने बताया कि समारोह मे विधायक लाम्बा द्बारा 6 दिव्यांग सोहनलाल कुमावत , कालुराम कुमावत , संतोष देवी कुमावत , श्यामा देवी दमामी , अजीज शाह , विश्राम प्रजापत को स्कूटी प्रदान की । इसके पूर्व कार्यक्रम मे आये सभी अतिथियों का साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया । इस मौके पर भाजपा नेता रमेश जागिंड , रमेश सिह रावत ,डा. हरदीन चौधरी , रतनलाल बिराणिया , पांचू लाल कस्वा , भवंरलाल जागिंड , दिनेश चन्द , महेन्द्र चौधरी , बाबूलाल पिलोदिया , साबू बिरानिया , रामचन्द्र प्रजापत सहित कई समाज बन्धु व ग्रामीण उपस्थित थे ।

admin
Author: admin