DESH KI AAWAJ

अभिनव पहल पुण्य
बगैर बाप की बेटी की शादी मे मदद के बढ़ाए हाथ

अभिनव पहल पुण्य
बगैर बाप की बेटी की शादी मे मदद के बढ़ाए हाथ

पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत

मुंड़वार / सोडवास जोतराम सेवा समिति गोलाहेड़ा सदैव जरूरतमंदों की मदद कर रही है । समिति का उद्देश्य मानव हितार्थ कार्य करना है । गोलाहेड़ा गांव की जोतराम सेवा समिति गरीब, असहाय लोगों की मदद में तत्पर सदैव तैयार रहती है । आपको बता दें कोराना काल समय में भी समिति द्वारा मदद की गई ।
समिति के अध्यक्ष भक्त मुकेश का कहना है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है । समिति द्वारा कहावत को चरितार्थ कर मानव सेवा में जुटी कि ताजा उदाहरण,,,19 फरवरी रविवार को बगैर बाप की बेटी अंजू जाति बंजारा गांव उलाहेड़ी की जोतराम सेवा समिति गोलाहेड़ा ने मदद के लिए टीम पहुंच कर नकदी व कपड़े व अन्य समान देकर पुण्य कमाया । इस पुनीत कार्य मे भक्त मुकेश,विनोद,संजय,कृष्ण सहित अनेक समिति के लोग उपस्थित रहे ।

admin
Author: admin