DESH KI AAWAJ

दिव्यांगो को क्या मिला क्या नही,पढ़े इस पूरी खबर को

दिव्यांगो ने सोशल मीडिया पर की गहलोत सरकार की आलोचना

जयपुर। राजस्थान के लाखों दिव्यांग 10 फरवरी का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। क्योंकि इस दिन राजस्थान की विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट पेश किया हैं। प्रदेश के लाखों दिव्यांगो को उम्मीद वर्षो से यह उम्मीद थी कि उनकी पेंशन इस बार 3000 हो जायेगी लेकिन सरकार ने पेंशन राशि तो बढ़ाई हैं केवल मात्र 250 रुपए।

इस महंगाई के दौर में दिव्यांगो के लिए कितना मुश्किल हैं 1000 रुपए में घर चलाना,पहले 750 मिलते थे अब 1000 मिलेंगे।

खबर को पूरी नीचे तक पढ़े
👇👇👇👇👇👇👇

प्रदेश के दिव्यांग अभी भी सरकार से यह पूछ रहे हैं कि पिछले वर्ष की घोषणाएं अभी भी धरातल पर दिव्यांगो के लिए लागू नहीं हुई हैं। पिछले बजट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घोषणा की थी कि दिव्यांगो को पेंशन राशि के अतिरिक्त 1000 रुपए दिए जायेंगे लेकिन वो आज तक नही दिए गए हैं।

दिव्यांगो के लिए इस बजट में प्रमुख घोषणाएं

•सामाजिक सुरक्षा पेंशन के समस्त लाभान्वितों को आगामी वर्ष से न्यूनतम 1000 रुपए प्रति माह पेंशन दिए जाने से 75 वर्ष तक की उम्र के समस्त लगभग 77 लाख लाभार्थियों को वर्तमान में देय 500 – 750 रुपए प्रति माह से बढ़कर 1000 रुपए पेंशन मिल सकेगी।

दिव्यांग जगत के व्हाट्सअप।ग्रुप से जुड़े

https://chat.whatsapp.com/CGdjK5Qe5EQ3wOjezpVyOx

• आगामी वर्ष भी मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के अंतर्गत 5000 स्कूटी वितरण किया जाना प्रस्तावित है। साथ ही मैं अल्प आय वर्ग के पात्र विशेष योग्यजनों को स्वरोजगार हेतु आर्थिक सहायता, आवश्यक कृत्रिम अंग व उपकरण यथा ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कैलिपर्स, श्रवण यंत्र, स्टिक के लिए देय 10 हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता को बढ़ाकर 20 हजार किए जाने की घोषणा करता हूं। इससे 50,000 दिव्यांग लाभान्वित होंगे। इस पर 75 करोड़ व्यय किए जाएंगे।

• पालनहार योजना में 0 से 6 वर्ष उम्र के बच्चों के लिए प्रतिमाह दी जाने वाली 500 रुपए की सहायता को बढ़ाकर 750 रुपए प्रतिमाह तथा 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के आयु वर्ग को देय 1000 रुपए प्रतिमाह को बढ़ाकर 1500 रुपए करना प्रस्तावित करता हूं। इससे प्रतिवर्ष 6 लाख 50 हजार से अधिक बच्चे लाभान्वित होंगे।

• युवाओं द्वारा 80 प्रतिशत दिव्यांगता वाले विशेष योग्यजन को जीवनसाथी बनाने पर पांच पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा करता हूं।

• जयपुर स्थित बाबा आम्टे दिव्यांग विश्वविद्यालय के अंतर्गत CENTER OF EXCELLENCE FOR ASSISTIVE TECHNOLOGY की स्थापना 25 करोड़ की लागत से किया जाना प्रस्तावित करता हूं।

बाबा आम्टे दिव्यांग विश्वविद्यालय की तर्ज पर जोधपुर में महात्मा गांधी दिव्यांग विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा करता हूं। इसके लिए 25 करोड़ की सहायता का प्रावधान किया जाएगा। साथ ही, आगामी वर्ष कोटा, भरतपुर एवं उदयपुर में विशेष योग्यजन महाविद्यालय खोले जाने प्रस्तावित है।

दिव्यांग हेतु संचालित AIDED EDUCATIONAL INSTITUTIONS में ब्रेल पुस्तकें तथा प्ले एलिमेंट्स उपलब्ध कराने के लिए 15 करोड़ रुपए का व्यय किया जाना प्रस्तावित है। साथ ही इन संस्थाओं के कार्मिकों के मानदेय में आगामी वर्ष 15 प्रतिशत वृद्धि की जाएगी।

दिव्यांगो के लिए यह बजट निराशाजनक हैं। सरकार ने विगत वर्षो में दिव्यांगो के लिए कुछ भी खास नही किया हैं। में इस बजट की कड़ी निन्दा करता हूं

धन्नाराम पुरोहित
पूर्व विशेष योग्यजन आयुक्त राजस्थान सरकार

पिछले बजट की घोषणाएं सरकार ने अभी तक पूरी नहीं की हैं। इस बजट में दिव्यांगो को काफी उम्मीद थी लेकिन निराशा हाथ लगी।

करनी लाल शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष
विकलांग कल्याण समिति

admin
Author: admin