DESH KI AAWAJ

जेएलएन अजमेर के डाक्टरों ने राइट टू हेल्थ बिल पर जताया रोष

जेएलएन अजमेर के डाक्टरों ने राइट टू हेल्थ बिल पर जताया रोष

काली पटटी बांधकर दो घण्टे कार्य का किया बहिष्कार

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के डॉक्टर्स ने सरकार की ओर से लाए जाने वाले ‘राइट टू हेल्थ बिल’ काे लेकर विरोध प्रकट किया है। इस दौरान दो घंटे काली पट्‌टी बांधकर कार्य बहिष्कार किया। रविवार को भी विरोध प्रकट किया जाएगा।
डॉक्टर्स ने कहा कि बिल में डॉक्टर्स ने संशोधन करने की मांग की। इसमें कुछ विसंगतियां है, जो डॉक्टर्स को मान्य नहीं है। इस पर सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की गई। इसको लेकर रोष है। उन्होंने कहा कि ‘राइट टू हेल्थ बिल’ का राजस्थान में निजी स्वास्थ्य सेवाओं पर हानिकारक और विनाशकारी प्रभाव पड़ेगा। बिल को किसी भी सूरत में लागू होने योग्य नहीं है। इससे राजस्थान से डॉक्टरों का पलायन हो जाएगा। बिल में सजा के खिलाफ अपील करने का प्रावधान नहीं है। संविधान भी अपील करने का अधिकार देता है। इमरजेंसी की भी परिभाषा नहीं साफ की गई है। बिल सरकारी डॉक्टरों के लिए भी व्यावहारिक नहीं है। सरकार जल्दबाजी में बिना सोचे समझे बिल लाई है। इसको लेकर शनिवार को राजस्थान में चिकित्सा सेवाएं बंद रखकर बिल का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिल को लागू नहीं किया जाना चाहिए और संशोधन नहीं होने पर प्रदेश के सम्पूर्ण डॉक्टर विरोध करेंगे।

admin
Author: admin