नव मतदाता अभियान के तहत उलाहेड़ी गांव में भाजपा ने जोड़े दर्जनों मतदाता
नव मतदाता अभियान के तहत उलाहेड़ी गांव में भाजपा ने जोड़े दर्जनों मतदाता
पंडित पवन भारद्वाज / दिव्यांग जगत
मुंड़वार भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर शुक्रवार को मुंडावर विधानसभा क्षेत्र के उलाहेड़ी गांव नव मतदाता अभियान संयोजक भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विशेषर चौधरी के नेतृत्व में नव मतदाता जोड़ो अभियान के तहत गांव में जाकर जंसम्पर्क कर दर्जनों युवा ग्रामीण नव मतदाताओं को संगठन से जोड़ा। नवमतदाता अभियान को लेकर पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने गांव की चौपाल पर बैठक का आयोजन कर संगठन से नव मतदाताओ को पार्टी के प्रति प्रेरित ओर जागरूक कर युवा मतदाताओ से जन सेवा और राष्ट्र की भावना के साथ जुड़ने का आव्हान भारतीय जनता पार्टी से जुड़ेने की अपील की गई ।इस दौरान हिन्दू सेना प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव,भाजपा युवा नेता इंद्र यादव ,पूर्व प्रधान तारा देवी , मंडल अध्यक्ष विजय,पंस सदस्य घनश्याम यादव, अजय रजाडिया , नव मत दाता प्रभारी चारुलअग्रवाल, जिला संयोजक सुनील प्रवक्ता सहित युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
,, उलाहेड़ी गांव में नव मतदाता अभियान के तहत मतदाताओं को जोड़ते भाजपा पदाधिकारी। नवमतदाता प्रभारी चारुल अग्रवाल,जिला संयोजक सुनील प्रवक्ता


