DESH KI AAWAJ

दिनभर रिमझिम बारिस सर्द हवाओं ने ठिठुराया

दिनभर रिमझिम बारिस सर्द हवाओं ने ठिठुराया

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । क्षेत्र में शनिवार रात से ही कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश का दौर रविवार दिनभर जारी रहा।इस दौरान सर्द हवा चली और दिन का तापमान लगभग गिर गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों को बादल तरबतर करते रहे। रविवार सुबह से ही बादलों की तेज गडगडाहट के साथ वर्षा का दौर चलता रहा । सुबह घने बादलों के कारण सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। सवेरे फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई। यह नौ बजे के आसपास तेज बारिश में बदल गई। इसके बाद धीमी- तेज बारिश का दौर चलता रहा। बीच-बीच में रिमझिम भी रही और कई बार रुक भी गई। बारिश के असर से बाजारों में चहल-पहल सिमट सी गई।
दुकानदार सर्द हवाओं के कारण बारिश में ही अलावा तापते नजर आए । लोग आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से निकले। ग्रामीण क्षेत्रों में देरांठू , लोहरवाड़ा , सराना सोकलिया टांटोटी पिपरोली कोटड़ी, भगवन्तपुरा, अहेडा बहेडा आदि गांवो मे बारिश का दोर तेज रहा।
फसल के लिए अमृत
पूरे जिले में हुई बारिश फसलों के लिए अमृत का काम करेगी। इस बारे में कृषि विभाग के सहायक निदेशक सत्यनारायण ओझा ने बताया कि गांवों में दो से लेकर तीन अंगुल तक बारिश हुई है। इससे सिंचित व बारानी दोनों क्षेत्रों में गेहूं, चना, सरसों की फसलों को फायदा पहुंचेगा। मावठ का पानी फसलों के लिए दो पानी का काम करेगा। चना का दाना भी अच्छा निकलेगा। बारिश व बादलवाही के कारण फसलें पाले से बचेगी ।

admin
Author: admin