हादसे की रहती है आशंका, अजमेर सरवाड़ मार्ग सराना चौराहे पर, मार्ग कोटडी बदहाल
हादसे की रहती है आशंका, अजमेर सरवाड़ मार्ग सराना चौराहे पर, मार्ग कोटडी बदहाल
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । सराना क्षेत्र मे भगवन्तपुरा के सभी मार्गों पर क्षतिग्रस्त सड़कों से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । वहीं सड़कों के निर्माण एवं दुरूस्तीकरण का काम कागजों में चल रहा है। कस्बे के मुख्य मार्ग पर सड़कों की खराब हालात से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है । भगवंतपुरा कोटडी से अजमेर कोटा मार्ग तक सड़क गड्ढों में तब्दील होती नजर आ रही है। सराना चौराहे पर गहरे गड्ढों में रविवार को हुई बारिश का पानी भरने से वाहन चालकों व राहगीरों को हादसे की आशंका बनी रहती है।


