नसीराबाद प्रजापति समाज ने धूमधाम से मनाई श्रीयादे माता जयंती
नसीराबाद प्रजापति समाज ने धूमधाम से मनाई श्रीयादे माता जयंती
मन्दिर मे राधाकृष्ण की मूर्ति स्थापना भी की गई
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । प्रजापति समाज की आराध्य देवी श्रीयादे माता की जयंती सोमवार को नसीराबाद प्रजापति समाज के द्वारा धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय कुम्हार मोहल्ला रामदेव जी के मंदिर पर झंडा चढ़ा कर आरती के बाद शोभायात्रा ढोल धमाकों के साथ नाचते गाते हुए निकाली गई। समाजसेवी दीपक प्रजापति ने बताया शोभा यात्रा रामसर मार्ग स्थित श्रीयादे माता मंदिर पर जाकर संपन्न हुई । जहां पर हवन यज्ञ में आहुति के साथ मंदिर में राधा कृष्ण की नई मूर्ति स्थापित की गई। जिसके बाद महाआरती के साथ महिला सत्संग और भोजन प्रसादी की गई। कार्यक्रम मे नसीराबाद सहित आस पास के क्षेत्रों से आये समाज बन्धुओं ने भी भाग लिया ।


