DESH KI AAWAJ

नसीराबाद मे हुआ पथ संचलन का आयोजन

घोष की ताल पर बढे कदम

नसीराबाद मे हुआ पथ संचलन का आयोजन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । श्री चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय देरांठू नसीराबाद व श्री कन्या आदर्श विद्या मंदिर हनुमान चौक नसीराबाद
द्वारा सोमवार को सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती के उपलक्ष मे भैया-बहिनो द्वारा पथ संचलन किया गया ।
पथ संचलन रामलाल सिंहल (नगर संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) व शिवनारायण शर्मा (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य-के.वी.) द्वारा भगवा पताका दिखाकर पूर्व निश्चित समय पर प्रारम्भ किया गया । संचलन गांधी चौक से प्रारंभ होकर शहीद स्मारक पर समापन किया गया।
अन्त मे संदीप अग्रवाल (खण्ड संघचालक) व विद्यालय प्रधानाचार्य लादूराम सीरवी द्वारा भैया-बहिनो को सुभाष चन्द्र बोस के जीवन पर उद्बोधन दिया।
व कन्या आदर्श विद्या मंदिर हनुमान चौक के प्रधानाचार्य राजेश कुमार द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम मे विद्या मंदिर के सभी आचार्य/ दीदी उपस्थित थे।

admin
Author: admin