DESH KI AAWAJ

नहर का पानी बदलेगा मुंडावर के किसानों की तगदीर = रोहिताश चौधरी

नहर का पानी बदलेगा मुंडावर के किसानों की तगदीर = रोहिताश चौधरी

पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत

मुंडावर (22 जनवरी) मुंडावर विधानसभा क्षेत्र में घट ते जल स्तर और बंजर होते खेत के दर्द को समझते हुए पूर्व प्रधान रोहिताश्व चौधरी ग्राम वासियों को 6 फरवरी को मुंडावर में आने का न्योता देते हुए कहा कि मुंडावर में नहर की मांग पूरी होने से मुंडावर की दिशा और दशा बदलेगी और इस से मुंडावर का भविष्य तय होगा विदित रहे कि रोहताश चौधरी के नेतृत्व में नहर के लिए गांव गांव, ढाणी ढाणी में पद यात्रा की गई थी । पद यात्रा की माननीय भंवर जितेंद्र सिंह ने सराहना करते हुए माननीय मुख्य मंत्री के सामने पुरजोर मांग रखी थी इस से मुंडावर के किसानों में नहर की उम्मीद जगी है।अब बजट से पूर्व नहर की मांग को मजबूती प्रदान करने के लिए 06 फरवरी को पूर्व सांसद युवरानी महेंद्रा कुमारी के जन्म दिवस पर मुंडावर पंचायत समिति के प्रांगण में विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। सभा को सफल बनाने के लिए रोहिताश्व चौधरी, अखिलेश कौशिक एडवोकेट, रामावतार चौधरी , राजेंद्र मोहम्मदपुर, गोकल लंबरदार, राजू खटीक, संतराम शर्मा,ताहिर खान, रमेश सैन, मोहित जिंदल, मुबीन, तेजपाल ने आज़ शनिवार को चांदपुर, सुरजपुरा,मऊ, मुड़ियाखेड़ा, नयागांव, सरुप सराय, करनी कोट, मुंडांवाड खुर्द, जाट बहरोड़, सनोली, भूनगड़ा अहीर, खोहरी आदि गांवो में तूफानी दौरा कर ग्रामीणों को रैली में पहुंचने के लिए निवेदन कर पीले चावल बाटे । इस दौरान ग्रामीणों ने रैली में पहुंचने के लिए अपने कुल देवता की शपथ लेकर घरपति आने का भरोसा दिया।
फोटो– शपथ लेते ग्रामीण

admin
Author: admin