भिनाय थाना क्षेत्र मे युवक की हत्या, पानी की मोटर चुराते समय हत्या की आशंका , युवक खेत की रखवाली करता था
भिनाय थाना क्षेत्र मे युवक की हत्या, पानी की मोटर चुराते समय हत्या की आशंका , युवक खेत की रखवाली करता था
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । भिनाय थाना इलाके में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई । मृतक युवक चांदु पुत्र नारा रावत खेत की रखवाली करता था । आशंका जताई जा रही है कि रात्रि के समय मोटर चोर आये थे , ओर कुऐ से मोटर बहार निकाल ली । इसी दरमियान शायद युवक के देखने से हत्या कर दी । पुलिस थाने से मात्र 2 किलोमीटर दूर खेत के पास मिला था युवक का शव । खेत के कुऐ मे लगी मोटर भी बहार निकाली हुई पडी मिली । वही परिजन सहित ग्राम वासी जता रहे है हत्या की आशंका । रावत समाज के युवक व परिजन पहुंचे भिनाय थाने मे । वही पुलिस जुटी है मामले की तहकीकात मे ।

