DESH KI AAWAJ

नसीराबाद वैष्णव समाज सेवा समिति द्वारा रामान्दाचार्य जयन्ती मनाई गई

नसीराबाद वैष्णव समाज सेवा समिति द्बारा रामान्दाचार्य जयन्ती मनाई गई

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । वैष्णव समाज युवा सेवा समिति नसीराबाद की ओर शनिवार को आराध्य जगद्गुरु श्री रामानन्दाचार्य जी महाराज का 723 वां प्राकट्योत्सव बडे हर्ष व उल्लास से मनाया गया । समिति अध्यक्ष धर्मराज वैष्णव ने बताया
कि कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रातः10 बजे बालाजी मंदिर बगीची बैरी मैन चौराहा देरांठू से गाजे बाजे के साथ वाहन रैली निकाली गई । जो बस स्टेण्ड , सदर बाजार , मेघवंशी मोहल्ला , ढाबा मोहल्ले से होकर बामणिया बालाजी मन्दिर पहुची । वहां अल्पहार के पश्चात सामुहिक सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया । पाठ के पश्चात बालाजी महाराज की महाआरती की गई । वही कार्यक्रम मे बहार से आये हुये सभी आतिथियो का नसीराबाद समिति द्बारा माला व साफा पहनाकर सम्मान किया गया ।आतिथियो के सम्मान के पश्चात सर्वे सहमति से बेहडा निवासी बजरंग वैष्णव को निर्विरोध नसीराबाद समिति का अध्यक्ष चुना गया । कार्यक्रम मे अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर वैष्णव , अजमेर समिति से विष्णु जी ठेकेदार , सुभाष वैष्णव खोडा गणेश , रामलाल वैष्णव लीडी , परमेश्वर वैष्णव नाका मदार , भगवती प्रसाद वैष्णव अध्यक्ष नागा मण्डल पीसांगन , राधेश्याम वैष्णव , अशोक वैष्णव दिलवाडा , रामनिवास वैष्णव भटियाणी , रामजीलाल वैष्णव नसीराबाद , लेखराज वैष्णव रामपुरा अहिरान , चमन वैष्णव मण्डियाणी , देरांठू सरपंच विजेंद्र सिंह राठौड़ , आनन्द वैष्णव , टीकम वैष्णव , मुकेश वैष्णव , सुरेन्द्र वैष्णव , ललित वैष्णव , राजेश वैष्णव , कमल वैष्णव , मगंल वैष्णव , गणेश वैष्णव , अकुंर वैष्णव , अनिल वैष्णव , लक्की वैष्णव सहित आस पास के क्षेत्रों से आये सैकड़ो समाज बन्धु उपस्थित थे ।

admin
Author: admin