पूर्व केंद्र मंत्री जितेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री से बात कर कार्रवाई करने की बात कही
पूर्व केंद्र मंत्री जितेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री से बात कर कार्रवाई करने की बात कही
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
बहरोड़ आज गुरुवार को भंवर जितेंद्र सिंह राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बहरोड आगमन पर उनका स्वागत किया गयाl
और लिखित पत्र के माध्यम से गत दिनों दिनांक 8 जनवरी को बहरोड़ थाने में कांग्रेस पार्टी के सक्रिय पदाधिकारी भामाशाहौ राजाराम यादव एडवोकेट एवं हितेंद्र यादव एडवोकेट को बिना किसी कारण के बहरोड़ पुलिस उप अधीक्षक आनंद राव द्वारा हिरासत में लेकर पुलिस थाना बहरोड के लॉकअप में बैठाने पर उक्त पुलिस अधिकारी को निलंबित कर हटाने की मांग की इस पर जितेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री से बात कर कार्रवाई करने की बात कही।
इसी तरह 15-20 दिन पहले रिवाली के पूर्व सरपंच कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता नरेश यादव को भी राजनीतिक रंजिश वर्ष नीमराणा थाने में 24 घंटे बिना किसी कारण निरुद्ध करवाया गया था
तथा कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम और रैलियों के समय ब्लॉक अध्यक्ष और कांग्रेस से चुनाव लड़े हुए तथा प्रधान पद पर आसीन लोगों को को आदेश दिया जाता है जबकि 4 साल से लगातार बहरोड में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को विधायक द्वारा प्रताड़ित कर अपमानित किया जा रहा है इससे पार्टी और सरकार की छवि पर विपरीत असर पड़ रहा है जो आमजन में चर्चा का विषय बना हुआ है
बहरोड के सभी स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने भंवर जितेंद्र सिंह को अवगत करवाया कि कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं भामाशाह संभ्रांत व्यक्तियों को बिना किसी कारण के थाने में बैठा कर क्षेत्र में अशांति का वातावरण पैदा किया जा रहा है तथा भारतीय जनता पार्टी को अनावश्यक रूप से राजनीतिक मुद्दा बनाने का मौका दिया जा रहा है
इस अवसर पर कांग्रेसी नेता डॉ आर सी यादव सरोज बस्तीराम यादव प्रधान ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप यादव पार्षद बेनी प्रसाद जोशी सरपंच शौताज सिंह सरपंच जोगिंदर यादव सुरेंद्र यादव एडवोकेट अशोक यादव जटगांवाड़ा वीरेंद्र यादव लटूर यादव शीशराम पूर्व जिला पार्षद
डॉक्टर जयपाल यादव अभय सिंह यादव रोहतास गुर्जर रोहतास पार्षद रमेश पार्षद इत्यादि दर्जनों गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे
लिखित ज्ञापन की प्रति संलग्न है


