उप तहसील सोडावास को बनाए जाने को लेकर शिष्टमंडल मिला भंवर जितेंद्र सिंह व बलबीर छिल्लर से
उप तहसील सोडावास को बनाए जाने को लेकर शिष्टमंडल मिला भंवर जितेंद्र सिंह व बलबीर छिल्लर से
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
मुण्डवार उपखण्ड के सोडावास को उप तहसील बनाए जाने को लेकर ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल कांग्रेश वरिष्ठ कार्यकर्ता शमशेर मेघवाल, छाजू राम नालपुर , रोहितास छाबड़ी के नेतृत्व मे शिष्टमंडल मिला । सोडावास उप तहसील बनाए जाने को लेकर काफी वर्षों से मांग चली आ रही है । जिसको लेकर ग्रामीणों का शिष्टमंडल बहरोड से आते समय सोडावास कस्बे मे भंवर जितेंद्र सिंह व बलबीर छिल्लर को ज्ञापन देकर अवगत करवाया की सोडावास को उप तहसील का दर्जा दिया जाए । भंवर जितेंद्र सिंह व बलबीर छिल्लर ने इस बजट में उपतहसील बनवाए जाने का आश्वासन दिया ।
इस मौके पर शमशेर मेघवाल, छाजू राम नालपुर, राम सिंह यादव कमांडो, रोहिताश छाबड़ी, धर्मचंद बोहरा, राजू सेन,ओम प्रकाश, श्री चंद यादव , वीर सिंह , हनुमान प्रजापत , घासीराम, सोनू , राजेश प्रजापति, रामोतार छाबड़ी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे


