DESH KI AAWAJ

भारत जोड़ो यात्रा मे सराहनीय योगदान देने पर दिया प्रशस्ति पत्र।

भारत जोड़ो यात्रा मे सराहनीय योगदान देने पर दिया प्रशस्ति पत्र।

पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत

मुंडावर (12 जनवरी) कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा एवं एवं उसके समानांतर नहर पदयात्रा में सहयोग एवं सराहनीय कार्य करने पर नहर यात्रा के संयोजक रामअवतार चौधरी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया गया है। यह प्रशस्ति पत्र बुधवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा के द्वारा दिया गया। रामअवतार चौधरी के साथ साथ जिला महासचिव अखिलेश कौशिक को भी योगदान देने के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया है। जिला अध्यक्ष मिश्रा ने बताया कि दोनों सम्मानित पदाधिकारियों के द्वारा राहुल गांधी का मालाखेड़ा आगमन के दौरान एवं मुंडावर उपखंड क्षेत्र में नहर के लिए पदयात्रा में विशेष योगदान कांग्रेस के केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया गया है।
फोटो– प्रशस्ति पत्र लेते हुए रामअवतार चौधरी

admin
Author: admin