DESH KI AAWAJ

राजकीय आई टी आई नसीराबाद मे मनाई विवेकानंद जयन्ती

राजकीय आई टी आई नसीराबाद मे मनाई विवेकानंद जयन्ती

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राजकीय आई टी आई राजोसी रोड नसीराबाद मे गुरुवार सुबह विवेकानंद जयन्ती बडी धूम धाम से मनाई गई । जिसमे संस्थान के अधीक्षक राजेश बनसी वाल ने विवेकानंद के चित्र पर पुष्प माला व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की । अधीक्षक बनसीवाल ने विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालने के साथ उनकी प्रेरक जीवनी से शिक्षा लेने की सीख दी । साथ बच्चो ने भी विवेकानंद की जीवनी पर भाषण दिया । इस अवसर पर आई टी आई मे खेल कूद की शुरूआत भी की गई । जिसमे प्रतिदिन नये नये खेल कूद का आयोजन होगा । साथ अधीक्षक ने जानकारी दी है शुक्रवार सुबह 11 बजे राजोसी सरपंच इकबाल खान के द्बारा पर्दशनी का अवलोकन करेगे तथा बच्चो को मार्गदर्शन करेगे । कार्यक्रम मे संस्थान के अधीक्षक राजेश बनसी वाल , समूह अनुदेशक राधेश्याम , कल्याण सिह रावत , सुरेन्द्र कुमार चौहान ,आशा प्रजापत, केसर सिह तंवर, सौरभ सिह परिहार , शिवराज रावत , ओम , कालू राम , देवेन्द्र कुमार वर्मा , कमरूद्दीन खान , गौरीलाल गुर्जर सहित समस्त स्टाफ गण मौजूद थे ।

admin
Author: admin