DESH KI AAWAJ

13 जनवरी को सोडावास सहायक अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन देने की चेतावनी

13 जनवरी को सोडावास सहायक अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन देने की चेतावनी

पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत

मुण्डवार निकटतम करनीकोट विधुत फीडर से इन दिनों की जा रही विधुत कटौती से आसपास गांव के किसान , मजदूर, पढ़ने वाले युवा परेशान हो रहे हैं । आपको बता दे की करनीकोट फीडर पर तैनात कर्मचारी कोई भी नहीं मिलते है । फीडर पर कॉन्ट्रैक्ट बेस पर जो कर्मचारी लगे है वे किसी का फोन रिसीव नही करते ओर ना हीं लोगों को कोई संतुष्टि का जबाब देते है । इस समस्या के चलते करनीकोट सरपच प्रतिनिधि कैलाश शर्मा व सामाजिक कार्यकर्ता सुनील शर्मा के नेतृत्व मे 13 जनवरी को सोडावास सहायक अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन देंगे । इसमे करनीकोट क्षेत्र से सैकड़ो किसान पहुंचेगे

admin
Author: admin