DESH KI AAWAJ

इंस्पायर अवार्ड के लिए 3 छात्राओं का चयन ,,,, गांव वालो ने किया सम्मानित

इंस्पायर अवार्ड के लिए 3 छात्राओं का चयन ,,,, गांव वालो ने किया सम्मानित

पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत

मुण्डवार सोडावास कस्बे की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 9 व कक्षा 8 व 7 वीं की छात्र छात्राओं का इंस्पायर अवॉर्ड स्कीम 2003 के तहत चयन हुआ है । छात्रा रवीना कक्षा 9 व नेहा कक्षा 8 एवंम अंजलि कक्षा 7 का , शाला परिवार व ग्रामीणों की ओर से सम्मान किया गया ।
शाला के प्रधानाचार्य रमेश मेहता ने तीनों छात्राओं का सम्मान किया । इस अवसर पर कस्बे के ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि सरजीत चौधरी ने बताया कि इस स्कीम मे चयन के तहत इस उपलक्ष में स्कूल परिसर में तीनो छात्राओं का सम्मान गांव वालो की तरफ से किया गया । सरपंच प्रतिनिधि सरजीत चौधरी ने बताया कि आज के समय में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों की वैज्ञानिक सोच का विकास आवश्यक है ।
इस अवसर पर वीरेंद्र यादव ,मंजूलता शर्मा , महा सिंह जाट माजरी भांडा , अभय सिंह, सुजाता बाई , मनीता बाई , सुमिता, सीमा गुप्ता , बिना, कृष्ण लाल, श्री राम सैनी, एवंम छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे ।

admin
Author: admin