DESH KI AAWAJ

नसीराबाद स्थित रामचन्द्र जी की धर्मशाला मे चल रही है भागवत कथा

नसीराबाद स्थित रामचन्द्र जी की धर्मशाला मे चल रही है भागवत कथा

कथा मे शनिवार को कृष्ण सुदामा चरित्र की सजाई झाकियां रविवार को होगी पूर्णाहुति

अजमेर । धर्म नगरी नसीराबाद में नववर्ष पर एक जनवरी से चल रही श्री रामचंद्र जी की धर्मशाला में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ मे व्यास पीठ से मुख्य कथा वाचक परम पूज्य जया राधा प्रिया इंदौर के मुखारविंद से भागवत कथा की महिमा सुनाई जा रही है। कथा मे शनिवार को सुदामा चरित्र का सुन्दर व मनमोहक झाकियों के साथ कृष्ण राधा रुक्मणी , द्बारपालो के साथ सुदामा का साक्षात प्रसंग के अनुसार झाकी मे कृष्ण सुदामा का मिलन देख सभी भक्त गण भी भाव विभोर हो गए । कथा मे राजा प्ररीक्षित को मोक्ष कैसे मिला की कथा भी सुनाई गई । कथा के बीच बीच मे भजनो की प्रस्तुति पर महिलाएं व पुरुष भी जमकर आनन्द उठा रहे है । वही धीरे धीरे कथा मे प्रतिदिन भक्तों की संख्या बढने से पाण्डाल मे भी जगह कम पढने लगी है । वही कथा का समापन कल रविवार को होगा । कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चल रही है । तत्पश्चात आरती कर प्रसाद वितरण होता है ।

admin
Author: admin