कर्मचारियों से राशि ली , लेकिन बैक मे जमा नही कराई ओर फरार हो गया
बंधन बैक के मैनेजर ने किया 6 लाख का गबन
कर्मचारियों से राशि ली , लेकिन बैक मे जमा नही कराई ओर फरार हो गया
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिले के ब्यावर स्थित बंधन बैंक की शाखा के मैनेजर की ओर से करीब छह लाख रुपए के गबन करने का मामला सामने आया है। एसोसिएट डिवीजनल मैनेजर की ओर से ब्यावर सिटी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। आरोप है कि पूर्व मैनेजर गबन कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पंश्चिम बंगाल निवासी हाल एसोसिएट डिवीजनल मैनेजर ऑफ बंधन बैंक ब्यावर श्यामलाल बर्मन पुत्र दिनेश बर्मन (42) ने रिपोर्ट देकर बताया कि बंधन बैंक एक वित्तीय संस्था है तथा बंधन बैंक का मसूदा रोड, ब्यावर पर एक शाखा कार्यालय है। जिसमें नोसवान- तिजारा-अलवर निवासी प्रदीप कुमार पिछले करीब दो सालों से मैनेजर के रूप में कार्य करता चला आ रहा है। प्रदीप कुमार को बैंक के अन्य कर्मचारी पैसा एकत्रित कर लाकर देते थे, जिसे एन्ट्री कर एक सिस्टम में अपलोड किया जाता था। प्रदीप कुमार को बंधन बैंक के फिल्ड में कार्य करने वाले कर्मचारियों ने कस्टमर से कुल पांच लाख पिचानवें हजार पचास रुपए समय समय पर लाकर दिए। जो बंधन बैंक की अमानत राशि थी। जिसका धोखाधडीपूर्वक गबन कर लिया। बैंक में जमा न करके स्वयं ने रजिस्टर आदि के पन्ने भी फाड़कर फेंक दिए एवं 4 अगस्त 2022 को फरार हो गया। ब्यावर ब्रांच के अकाउन्ट आदि की जांच की उनकी ऑडिट की तो समस्त खातों की जांच की। ब्यावर सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई बाबुलाल को सौंपी है।
यह राशि इनसे ली और जमा नहीं की
आलोक वैष्णव द्वारा 1,21,450 रुपए
, धनराज रेगर पुत्र द्वारा 41,500 रुपए , जितेन्द्र कुमार द्वारा 7500 रुपए
प्रिती वर्मा द्वारा 20, 400 रुपए , प्रिया जागृत द्वारा 49,000 रुपए , राकेश कुमार द्वारा 88, 400 रुपए
, यशविन्दर द्वारा 1,90,400 रुपए


