बासक बाबा धाम की ओर से पोषबडा पर्व मनाने के साथ नसीराबाद के सदर बाजार चौराहे पर बाटा प्रसाद
बासक बाबा धाम की ओर से पोषबडा पर्व मनाने के साथ नसीराबाद के सदर बाजार चौराहे पर बाटा प्रसाद
251 किलो दाल की पकोडी व हल्वे का बटा प्रसाद
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के कोटा रोड राधास्वामी सत्संग भवन के पीछे स्थित श्री बासक बाबा धाम द्बारा शुक्रवार को पोषबडा कार्यक्रम मनाया गया । धाम उपासक रणजीत महाराज ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बाबा के भोग लगाकर 251 किलो दाल की पकोडी व दाल के हल्वे का प्रसाद नसीराबाद के पांच बत्ती चौराहे पर आने जाने वाले सभी भक्तगण को बाटा गया । इस अवसर पर धाम के सुभाष सोनी , एडवोकेट हंसराज चौधरी , राकेश आवडा , राजू मेहरा , सुरेश अग्रवाल , करण चौधरी , अर्जुन नलिया ,हरलाल रावत , पींकी रावत , शाहिल सोनी , प्रदीप नान्दला सहित कई भक्त गण सेवा मे लगे थे ।


