नम आंखों से कृष्ण यादव को दी श्रद्धांजलि
नम आंखों से कृष्ण यादव को दी श्रद्धांजलि
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
बानसूर
असम में सीआरपीएफ के एसआई पद पर तैनात बाबरिया के कृष्ण यादव की ड्यूटी के दौरान ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई थी, जिनके निवास स्थान गांव बाबरिया में पहुंचकर राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक ने कृष्ण यादव को श्रद्धांजलि देते हुए इस अपूरणीय क्षति से आहट परिवार जनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि वो हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे हम कभी भी उन्हें भुला नहीं सकते जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा में अपना समस्त जीवन अर्पित कर दिया। एक किसान का बेटा ही अपनी मातृभूमि की सेवा में समर्पित रहता है इसलिए यह क्षति हमेशा अविस्मरणीय रहेगी। इसके बाद हमीरपुर पूर्व सरपंच कन्हैयालाल दागा के आकस्मिक निधन पर व मोहनलाल सैनी की माताजी के देहावसान पर पहुंचकर परिवारजनों सांत्वना दी तथा खेड़ा में मामन व गिरधारी वाल्मीकि के पिता एवं पुरण चंद अशोक कुमार मेघवाल की माताजी के देवलोक गमन पर आयोजित शोक सभाओं में शामिल हुए। इस दौरान मंगतूराम यादव, वीरसिंह यादव, कृष्ण कुमार, जसवंत यादव, लक्ष्मण सिंह पंच, कृष्ण चंद डेलीगेट, देशराज मेहरा, ईश्वर सिंह राजपूत, जितेंद्र शर्मा, महेंद्र सैनी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


