अजमेर मे सर्दी बढने पर स्कूलों मे बढाया अवकाश
अजमेर मे सर्दी बढने पर स्कूलों मे बढाया अवकाश
10 जनवरी तक 5 वी तक के बच्चों को छुट्टी, कलेक्टर ने जारी किया संसोधित आदेश
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राजस्थान सहित अजमेर जिले में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। ठंड के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों व उनके अभिभावकों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। जिला कलेक्टर अंशदीप ने गुरुवार को आदेश जारी कर जिले के समस्त गवर्नमेंट व प्राइवेट स्कूलों की क्लास 5 तक के बच्चों की 10 जनवरी तक छुट्टी रहेगी। शहर में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट व उपखंड क्षेत्र में उपखंड मजिस्ट्रेट को आदेशों की पालना करवाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने संसोधित आदेश जारी किए है। आगे की क्लास का संचालन शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार होगा। दरअसल, विगत कुछ दिनों से अजमेर जिले में सर्दी बढ़ने लगी है। सुबह 8 बजे तक सड़कों पर कोहरा रहता है। सर्दी को बढ़ता देख जिला कलेक्टर अंशदीप ने गुरुवार को बच्चों व अभिभावकों को राहत देते हुए आदेश जारी किया है। आदेशों में जिला कलेक्टर ने बताया कि अजमेर जिले में अत्यधिक शीतलहर एवं मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए जिले के समस्त गवर्नमेंट और प्राइवेट स्कूलों में 6 जनवरी 2023 से 10 जनवरी 2023 तक समस्त विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया जाता है। कलेक्टर ने अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर को आदेश दिया कि वह जिला शिक्षा अधिकारी के सहयोग से शहर के समस्त स्कूलों में आदेशों की पालना करवाएंगे तो वहीं जिले के सभी उपखंड मजिस्ट्रेट अपने-अपने उपखंड क्षेत्र में इस आदेशों की पालना सुनिश्चित करेंगे। जिससे कि बढ़ती ठंड में किसी भी बच्चों को अभिभावकों को समस्या नहीं झेलनी पड़े।


