ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार को
ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार को
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार 5 जनवरी को आयोजित होगी। लोक सेवाओं की सहायक निदेशक श्रीमती देविका तोमर ने बताया कि सरकार द्वारा जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में जनसुनवाई कर आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था जिले के समस्त 325 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर गुरूवार 5 जनवरी को आयोजित की जाएगी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था प्रथम गुरूवार को आयोजित की जाती है। इस जनसुनवाई की उच्च स्तर से मॉनिटरिंग की जाएगी। राज्य की मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ग्राम पंचायत खरवा, बोराड़ा एवं सुरसुरा से वीसी के माध्यम से जुड़ेंगी।

