DESH KI AAWAJ

झडवासा के ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने की प्रशासन से लगाई गुहार, और मांगी गौशाला के लिए जमीन

झडवासा के ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने की प्रशासन से लगाई गुहार, और मांगी गौशाला के लिए जमीन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम झड़वासा के ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने व गौशाला निर्माण के लिए भूमि आवंटन की उपखण्ड प्रशासन से की मांग। मंगलवार को झड़वासा के ग्रामीणों ने नसीराबाद उपखण्ड अधिकारी अंशुल आमेरिया को एक सामूहिक प्रार्थना पेश कर आम रास्ता खसरा नम्बर 945 व 2737 पर से अतिक्रमण को हटाने की मांग की और बताया की सार्वजनिक निर्माण विभाग (एन ए)भटियानी रोड़ से कुम्हारिया तक जो की बादशाह बारह रोड़ के नाम से जाना जाता है , जहाँ आज भी पुराना चुंगी कार्यालय जो आज खंडहर स्थिति में है बना हुआ है । वहाँ अतिक्रमियों ने वर्षों से अपना कब्जा कर अपना डेरा जमा रखा है , जिससे रास्ता बंद हो रखा है । उस रास्ते पर जाने वाले काश्तकारों को माल गुजारी सहित खेतों में काश्त व रखवाली के लिए आने जाने में भयंकर मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर उपस्थित ग्रामीणों व काश्तकारों ने सभी रास्तों सहित विशेषतया उक्त खसरा नम्बर को अतिक्रमण मुक्त कर प्रशासन से सीमाज्ञान कराने की मांग की।
और बताया इसके लिए पूर्व में प्रशासन गाँव के संग, राजस्थान पोर्टल व जनसुनवाई में इस अतिक्रमण मुक्त की मांग की मगर अब तक कोई कार्यवाही नहीँ हुई जिससे अतिक्रमियों के होंसले और बुलन्द हो गए। साथ ही साथ उपस्थित ग्रामीणों ने गायों की सुरक्षा के मध्यनजर झड़वासा में एक गौशाला के लिए भी भूमि आवंटन के लिए भी प्रशासन से मांग की। जिस पर उपखण्ड अधिकारी ने भूमि आवंटन के कही भी ऐसी भूमि नजर आये उसके आवश्यक दस्तावेज कार्यवाही पूरी करने के लिए सभी ग्रामीणों को समझाईस की। इस मौके पर रामधन जाट, ओम प्रकाश पारीक, भवानी सिंह गौड, लक्ष्मण जाट, महावीर गुर्जर, पिंटू जांगिड़, महावीर प्रसाद जांगिड़, रामदेव खाती, कैलाश मेघवंशी व रविराज खाती सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

admin
Author: admin