राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के संगठन मंत्री पहुंचे घीलोठ
राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के संगठन मंत्री पहुंचे घीलोठ
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
:शाहजहांपुर, आरएसएस प्रचारक व राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री वासवराज पाटिल के घीलोठ पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व संगठन पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। पाटिल के साथ पहुंचे प्रसिद्ध अर्थशास्त्री रमन सूरी,समाज सेवी मोहन लाल, उद्योगपति अशोक चौधरी का भी भव्य स्वागत किया गया। पाटिल सहित अन्य पदाधिकारियों ने घीलोठ में बढ़ते औद्योगिक विकास पर विस्तार से चर्चा करते हुए निवेश के लिए अच्छा अवसर बताया। वही औद्योगिक एरिया में व्याप्त समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य सरकार को भी ध्यान देने की जरूरत बताई। स्वागत करने वालों में राजस्थान सरपंच संघ प्रदेश महासचिव वीरेन्द्र पंडित उर्फ वीरू सरपंच जसाई के नेतृत्व में सम्राट पृथ्वीराज चौहान फाउंडेशन के अध्यक्ष कौशल सिंह चौहान, गुगलकोटा सरपंच रहे श्योराम सिंह शेखावत, राजपूत सभा बहरोड अध्यक्ष शहजाद सिंह नरूका, जोगिंदर सिंह चौहान उर्फ जुगनू , हरपाल सिंह चौहान गीगलाना सहित आसपास के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे


