DESH KI AAWAJ

वस्त्रदान अभियान:जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रीत उदय फाउंडेशन की पहल

Press note
वस्त्रदान अभियान:जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रीत उदय फाउंडेशन की पहल

मंजू डाभी
जयपुर शहर के बगराना ग्राम स्थित स्प्रिंग हिल एकेडमी विद्यालय के प्रांगण में वस्त्रदान में बढ़चढ़कर लोगो ने भाग लिया।यहां पर करीब 100 से अधिक जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र दिए। इससे पहले भी प्रीत उदय फाउंडेशन ने ग्रामवासियों के साथ-साथ कई सामाजिक उत्थान के कार्य किए है । इसी के तहत यह कार्यक्रम नव वर्ष पर रखा गया जिसमें जरूरतमंद व असहाय लोगों के लिए सर्दी में पहनने योग्य कपड़े दान कर पुण्य के भागीदार बने।
फाउंडेशन के अलावा सामाजिक कार्यकर्ताओं दिखाई रुचि। कपड़े पाकर लोगो ने संस्था के पदाधिकारियो का आभार जताया ।
कार्यक्रम में जितेंद्र मीना पूर्व राज्य मंत्री,डॉक्टर अमीचंद चौधरी, डॉक्टर अशोक जांगिड़, डॉक्टर राजेश जांगिड़, कुलदीप यादव,वरिष्ट अध्यापक राकेश प्रजापत, VDO सुरेश बैराठी, बबलू करौली, नाथू सिंह, पिंटू बिलोनिया, वार्ड न.122 पार्षद छोटा देवी मौर्य,वार्ड न.120 पार्षद छोटू राम मीना, श्वेता ठाकुर व अन्य मौजूद रहे । सभी अथितियो ने नववर्ष के मौके पर संस्था के कार्यों की तारीफ कर धन्यवाद दिया।

admin
Author: admin