अजमेर मे निकली भगवान पार्श्वनाथ की रथयात्रा
अजमेर मे निकली भगवान पार्श्वनाथ की रथयात्रा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर के विद्यासागर तपोवन छतरी योजना में भगवान पार्श्वनाथ की रथयात्रा महोत्सव एवं 1008 कलशों से अभिषेक कार्यक्रम संपन्न हुए। इस दौरान शहर सहित दूर दराज से श्रद्धालुओं ने शिरकत की। भगवान पार्श्वनाथ कॉलोनी से यशस्विनी माताजी के सानिध्य में रथयात्रा महोत्सव प्रारंभ हुआ। रथयात्रा के सारथी सुनील होकरा परिवार थे। घोड़ा बग्गी में महेश गंगवाल, रविंद्र पल्लीवाल परिवार बैठे। श्रीजी के प्रथम अभिषेक सुनील खटोड़ परिवार को सौभाग्य मिला। प्रदीप पाटनी विनोद गंगवाल कुचामन वीरेंद्र पांडे ऋषभ बगड़ा चतुर्थ कलश पुण्यार्जक बने। श्रीजी की शोभायात्रा बड़े धूमधाम से निकाली गई। प्रतिष्ठा चार्य कुमुद चंद सोनी के निर्देशन में अभिषेक संपन्न हुए। कमल सुबोध बड़जात्या परिवार ने अंतिम कलश करने का पुण्य प्राप्त किया। भगवान के 1008 कलशों अभिषेक कार्यक्रम का मनोरम दृश्य सभी को उत्साहित कर रहा था। आयोजन में किशनगढ़, मेड़ता, कुचामन, नावा, सुजानगढ़ आदि से समाज बंधु कार्यक्रम में पधारे। विद्यासागर तपोवन स्थित सम्मेद शिखर के भगवान पार्श्वनाथ के टोंक पर श्री जी को विराजमान कर स्वर्ण कलशों से 1008 बार अभिषेक किए गए। यशस्विनी माताजी ने कहा कि साल के प्रथम दिन अभिषेक करने का पुण्य हर किसी को नहीं मिलता। साल की शुरुआत भगवान के अभिषेक से शुरू हुई है और पूरा साल धर्म युक्त रहेगा। महोत्सव में पुखराज पहाड़िया, अशोक अजमेरा, कमल सोगानी, सुनील पालीवाल, उत्तम पाटनी, विपिन चांदीवाल, माणक बड़जात्या आदि उपस्थित थे।


