विप्र फ़ाउंडेशन के तत्वावधान में निकाली जा रहीं भगवान परशुराम आमन्त्रण यात्रा का शनिवार को नसीराबाद पहुचने पर क्षेत्र के ब्राह्मण संगठनों सहित स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया
विप्र फ़ाउंडेशन के तत्वावधान में निकाली जा रहीं भगवान परशुराम आमन्त्रण यात्रा का शनिवार को नसीराबाद पहुचने पर क्षेत्र के ब्राह्मण संगठनों सहित स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । विप्र फ़ाउंडेशन के जिलाध्यक्ष राम अवतार लाटा के नेतृत्व में चल रही परशुराम आमंत्रण यात्रा शुक्रवार रात नसीराबाद पहुची और रात्रि विश्राम के बाद यात्रा मे शामिल ब्राह्मण समाज के लोग यहां से मसूदा के लिए रवाना हुए । इससे पहले ब्राह्मण समाज के स्त्री पुरुषों युवाओ द्वारा शनिवार सुबह गाँधी चौक क्षेत्र स्थित राम चन्द्र धर्मशाला पर जलपान करवाने के बाद यात्रा में शामिल विप्रो को नगर के अंतिम छोर तक जाकर विदा किया। भगवान परशुराम की आमंत्रण यात्रा मुख्य बाजार होकर गुजरी तो स्थान स्थान पर नगर वासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । गाँधी चौक , पांच बत्ती चौराहे, विजय चौक, मोतीलाल चोपड़ , हनुमान चौक और फ्रांम जी चौक स्थित शहीद स्मारक चौराहे पर पुष्प वर्षा की गई । नगरपालिका चेयरमैन अनिता मित्तल, भाजपा कार्यकर्ताओं तथा छावनी परिषद वेरीड बोर्ड सदस्य सुशील कुमार गदिया , कांग्रेसी नेता सुरेंद्र शर्मा, इख्तियाक कुरेशी, अम्बेडकर महा संघ के पूर्व अध्यक्ष मुक्ति लाल जीनग़र , भोला शंकर गर्ग , अनिल वर्मा सहित अन्य समाजों के लोगों ने भी यात्रा पर पुष्प वर्षा की । अनेक लोगों ने यात्रा में शामिल होकर धार्मिक उद्घोष किए । यात्रा का नेतृत्व कर रहे विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष राम अवतार लाटा ने बताया कि यात्रा अरुणाचल प्रदेश स्थित परशुराम कुंड पहुंचेगी । जहां पर 8 जनवरी को लोहित नदी के किनारे भगवान परशुराम जी की 51 फिट ऊंची अष्ट धातु की भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित की जाएगी । उन्होंने बताया कि परशुराम कुंड का काया कल्प 40 करोड़ की लागत से किया जा रहा है । यात्रा में ब्राह्मण समाज द्वारा सक्रीय सहयोग दिया जा रहा है । जबकि समस्त हिन्दू समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम के अरुणाचल प्रदेश स्थित तीर्थ स्थल का सरकार तथा ज़न सहयोग से किया जायेगा । यात्रा में आदि गौड़ समाज , सर्व ब्राह्मण महासभा और विप्र फाउंडेशन से जुड़े ब्राह्मण सदस्यों द्वारा शिरकत की गयी । इस कार्यक्रम मे के के जोशी, भाग चंद जोशी , गजानन शर्मा , सत्य नारायण शर्मा , बाल गोविन्द शर्मा , चन्द्र नारायण व्यास , शिव शंकर शर्मा , दिलीप राय शर्मा, पिं कु शर्मा , दिनेश शर्मा , शिव कुमार शर्मा , प्रकाश शर्मा, मनोज पांडे , सुनिल चौबे , प्रह्लाद शर्मा , ओम जी डालडे वाले , महिला संगठन अध्यक्ष कामिनी शर्मा , रेखा व्यास , भाग्य श्री व्यास , पूनम व्यास , कनक , निखिल व्यास , पार्षद सरोज बिस्सा , ब्रजेश बिस्सा सहित बड़ी संख्या में विप्र वंशजों ने हिस्सा लिया ।


