DESH KI AAWAJ

ग्रामीण पत्रकार समिति के नववर्ष के कलेण्डर का पुलिस और प्रशासन ने किया विमोचन

ग्रामीण पत्रकार समिति के नववर्ष के कलेण्डर का पुलिस और प्रशासन ने किया विमोचन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर जिला ग्रामीण पत्रकार समिति द्बारा प्रकाशित नववर्ष के 2023 के कलेण्डर का विमोचन शुक्रवार को नसीराबाद उपखण्ड के पुलिस प्रशासन व अधिकारियों ने किया । विमोचन कराने के लिए
ग्रामीण पत्रकार समिति के जिला अध्यक्ष किशन पारीक, सचिव राजेश कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष जीवराज प्रजापत, नसीराबाद संरक्षक पूरणमल उदय, अध्यक्ष सत्यनारायण लक्षकार, उपाध्यक्ष मुकेश वैष्णव, जितेंद्र उदय और कमलेश उदय ने नसीराबाद उपखण्ड अधिकारी अंशुल आमेरिया, पुलिस उपाधीक्षक पूनम भरगड़, नसीराबाद थाना अधिकारी कल्पना सिंह राठौड़ और सदर थाना अधिकारी प्रभाती लाल द्वारा नववर्ष 2023 के वार्षिक कलेंडर का विमोचन करवाकर नववर्ष 2023 की बधाई व शुभकामनायें दी।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष किशन पारीक के नेतृत्व में उपस्थित ग्रामीण पत्रकारों ने पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग करने पर हमेशा तत्परता का आश्वासन दिया और ग्रामीण क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं व बढती चोरी की वारदातों की रोकथाम के लिये उपस्थित ग्रामीण मीडियाकर्मियों ने अपील भी की।

admin
Author: admin