उप स्वास्थ्य केंद्र भगवन्तपुरा पर ताला, ग्यारह माह से ग्रामीणों को नहीं मिल रहा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
उप स्वास्थ्य केंद्र भगवन्तपुरा पर ताला, ग्यारह माह से ग्रामीणों को नहीं मिल रहा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अराई ब्लॉक पंचायत समिति के ग्राम पंचायत भगवन्तपुरा क्षेत्र मे उप स्वास्थ्य केंद्र बना हुआ है। वहीं कोटडी क्षेत्र मे भी स्वास्थ्य केंद्र बना है। भगवन्तपुरा क्षेत्र में आए दिन ताला लटका दिखाई देता है। क्षेत्र की करीब 6 हजार आबादी को यहां स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यहां ग्रामीणों ने बताया कि एएनएम कार्यकर्ता पन्द्रह माह से नही आ रही है । स्वास्थ्य केंद्र यदाकदा ही खुलता है। बाकी दिनों में केंद्र पर ताला दिखाई देता है। सीएचओ पार्वती मीणा सिर्फ टीकाकरण करने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच रहीं हैं। जिससे गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण तो हो जाते हैं ।लेकिन बाकी के दिनों में इलाज नहीं मिल पाता है। भगवन्तपुरा के रहने वाले वार्ड मेंबर शंकरलाल, पंछीलाल आदि ने बताया कि लोगों को इलाज कराने के लिए नसीराबाद से लेकर अजमेर तक इलाज कराने के लिए जाना पड़ता है।
गांवो में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र ताे खोले गए हैं। लेकिन इन पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लोगों को इलाज के लिए जिला स्तर पर अस्पताल में जाना पड़ रहा है। इससे लोग परेशान हैं।
उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कहने को तो यहां 24 घंटे एएनएम और इलाज की सुविधा मिलना है, लेकिन ताला नहीं खुलने से ग्रामीणों को नसीराबाद ओर अजमेर तक इलाज कराने के लिए जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उप स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ एएनएम कार्यकर्ता 15 दिनों में एक बार ही यहां आती हैं। जिससे गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण कराने में समस्या आती है। तो वहीं ग्रामीणों को दवा तक उपलब्ध नहीं हो पाती है।


