DESH KI AAWAJ

लिकेज पाईपलाईन का किया मरम्मत कार्य, एयर वाल से हजारो लीटर व्यर्थ बहा पानी

अजमेर कोटा रोड बीसलपुर परियोजना

लिकेज पाईपलाईन का किया मरम्मत कार्य, एयर वाल से हजारो लीटर व्यर्थ बहा पानी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के कोटा रोड सोकलिया के पास बने एयर वाल के लीकेज की सूचना पर पहुंची टीम ने मरम्मत का कार्य बुधवार को लगभग 9:30 बजे शुरू किया । बीसलपुर से अजमेर की और 1200 एमएम पानी की पाईप लाईन जो सोकलिया गोशाला के पास एयर वाल न .43 मे यह लीकेज था , जो अब सही कर दिया गया । इस बीसलपुर लाईन से नसीराबाद, अजमेर शहर, श्रीनगर, किशनगढ, ब्यावर ,पुष्कर सप्लाई होती है । फाँरमेन कैलाश प्रजापति ने बताया कि अजमेर-कोटा रोड सोकलिया गोशाला के पास बिसलपुर पाईप लाईन एयर वाॅल न. 43 मे पानी लीकेज की सूचना हुई और तुरंत 12 नम्बर गोयला टेंक पर सुचना की , पानी के वाल को शट डाउन करवाया , लीकेज बड़ा होने की वजह से करणी पेट्रोल पंप के पास एयर वाल से हजारो लीटर पानी की निकासी की । जेसीबी की सहायता से कार्य को सुचारू रूप से शुरू किया। साथ ही फाँरमेन सोकलिया के नजदीक लगे पुराने एयर वाॅल को हटाने का कार्य पर लग गये। ईधर करणी पेट्रोल पंप के पास एयर वाॅल से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहता रहा। काफी बड़ी मकसद के बाद गोशाला के पास एयर वाॅल न 43 को हटाकर नया वाॅल लगाया। कार्य 5:30 बजे तक चला । बिसलपुर परियोजना की कर्मिक की सूझबूझ से कड़ी मेहनत से एयर वाल्व को जल्द से जल्द हटाकर नया पाईप लगाया गया। पानी की सप्लाई को सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है । वही अजमेर-कोटा रोड पर वाहनो के ट्रैफिक के बाबजूद बिना ट्रेफिक बन्द किऐ कार्य चलता रहा। व यातायात को बाधित नहीं होने दिया । पानी की निकासी करणी पेट्रोल पंप के पास एयर वाॅल से की गई । जिसमे फोरमैन भागचंद गुर्जर ,कैलाश प्रजापत ,शिवराज प्रजापत, गणपत जाट, कालू दरोगा, जोदू गूजर्र, सुमेर सिंह, मूलाराम गुर्जर, रामा गुर्जर, महेंद्र गुर्जर ने पूर्ण सहयोग से कार्य किया।

admin
Author: admin