DESH KI AAWAJ

सराना थाना क्षेत्र में हो रही लगातार चोरियां के खिलाफ व रोकथाम के लिए थाना अधिकारी को दिया ज्ञापन

सराना थाना क्षेत्र में हो रही लगातार चोरियां के खिलाफ व रोकथाम के लिए थाना अधिकारी को दिया ज्ञापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । किसानों के खेतों में लगी मोटर व केबल चोरी की बढ़ती वारदातों के विरोध में सोमवार सुबह 11बजे किसान महापंचायत के बैनर तले सरपंच नीलम दुनिवाल के सानिध्य में ट्रैक्टर रैली निकालकर सराना थाना अधिकारी को ज्ञापन दिया।
किसानों की ट्रैक्टर रैली ग्राम सराना से तेजा चौक , बस स्टैंड से रवाना होकर पुलिस थाने पहुंची । जहाँ किसानों ने सराना थानाधिकारी मोतीलाल शर्मा को ज्ञापन दिया । किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष बालूराम भीचर ने बताया कि क्षेत्र में किसानों के यहां लगातार हो रही चोरी की वारदात के विरोध में सोमवार को किसानों ने ट्रैक्टर रेली निकाली । ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत सराना सहित क्षेत्र के किसानों के कुए पर लगी सौर ऊर्जा पैनल के केबल , स्टार्टर , सौर पंप की लगातार चोरियां हो रही है । कई जगह तो चोरों ने एक ही जगह पर दो से तीन तीन बार चोरीया हो चुकी है। चोर केबल काट कर ले जाते हैं। एक केबल की कीमत लगभग 6 से 8 हजार रुपये होती है। भीचर ने बताया कि अगर आगे पुलिस विभाग ने कार्यवाही नहीं होगी तो मजबूरन होकर किसानों को ट्रैक्टर मार्च की जगह महापड़ाव डालेंगे, और आंदोलन करेंगे । इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी । इस ज्ञापन पत्र को चेतावनी पत्र समझकर आगे की कानूनी कार्रवाई करें । ट्रैक्टर मार्च में सुरेश , आसाराम , पन्नालाल , हेमराज , दीपक , राजेंद्र , दिलकुश , अब्दुल हकीम , फरियाद खान , सुखपाल , मुकेश , रामराज , पिंकू आदि किसान रैली मे मौजूद रहे।

admin
Author: admin